" alt="" aria-hidden="true" />
ग्रेटर नोएडा। जिला गौतमबुद्धनगर के दादरी थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई ओर साथ ही कार सवार दो व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक, थाना कासना पर नियुक्त उपनिरीक्षक सौदान सिंह का थाना दादरी क्षेत्र में रविवार रात्रि करीब 11:45 बजे एक ट्रक से उनकी कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में उनकी मृत्यु हो गई और उनके साथ कार में दो व्यक्ति भी घायल हो गए, जिनका उपचार ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में चल रहा है। सौदान सिंह मूलरूप से ग्राम भूड़ा थाना बलदेव जनपद मथुरा के रहने वाले थे।
सड़क हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत, दो की हालत गंभीर।